जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव जोगीपंगा के नजदीक मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना के बारे में जिसे भी पता चल रहा है वह हैरान है। वहीं कुछ लोगों ने घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जी, हां, ऊना जिले में एक ऐसी घटना हुई, जिस पर लोग आश्चर्य कर रहे है। यहां अज्ञात लोगों द्वारा रात के अँधेरे में पांच बैलों को पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया है। पहाड़ से फेंके गए पांच बैल में से चार की मौत हो चुकी है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पशुपालन विभाग की टीम द्वारा घायल बैल का इलाज किया जा रहा। वहीं मामले की सूचना मिलते ही गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। कृष्ण पाल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है, वहीं स्थानीय लोगों ने इस मामले में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
0 Comments