
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनाथ शर्मा का बुधवार को कुटलैहड़ विस हलके के बरनोह में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पुलिस बल ने श्मशानघाट पर उनकी पार्थिव देह को शस्त्र उलटे करके सलामी दी। उनके बेटे विपन शर्मा व विवेक शर्मा ने उनकी देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में ग्रामीण विकास, पंचायती राज व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने उनकी पाॢथव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रशासन की तरफ से एसडीएम ऊना सुरेश जसवाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उनके अंतिम संस्कार में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग के चेयरमैन कर्नल धर्मेन्द्र पटियाल, बीडीसी उपाध्यक्ष देवेन्द्र भुट्टो, स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बीआर राही, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस देसराज गौतम व रविन्द्र फौजी, देसराज मोदगिल, बलदेव कुटलैहडिय़ा, ज्ञान चंद, सोहारी के पंचायत प्रधान पवन ठाकुर, गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, हटली के पंचायत प्रधान रूमेल कुमार, विवेक मिंका, कामरेड जगत राम, सुखदेव शास्त्री, ठेकेदार मनोहर लाल, विजय शर्मा, रमेश शास्त्री, आचार्य शिव कुमार, पूर्व जिप सदस्य उर्मिला शर्मा, पूर्व प्रधान महिन्द्र सिंह, शिवनाथ, केसी शर्मा व राम आसरा शर्मा सहित काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि विगत मंगलवार को पूर्व विस उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा का चंडीगढ़ के अस्पताल में निधन हो गया था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 2 बार कुटलैहड़ विस क्षेत्र का विस में प्रतिनिधित्व किया था। विस सत्र बीच में छोड़कर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर पूर्व विस उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा के अंतिम संस्कार में भाग लेने शिमला से पहुंचे थे।
0 Comments