
लंबी और वक्रा नाभि - जिन महिलाओं की नाभि लंबी और वक्री होती है उनके अंदर बहुत कॉन्फिडेंस होता है ऐसी स्त्रियां आमतौर पर आत्मनिर्भर बनना पसंद करती है। ये अपने जीवन में परफेक्शन पसंद करती हैं। ऐसी स्त्री काफी बोल्ड और मनमौजी होती है। इन्हें लोगों से दोस्ती और जान-पहचान बढ़ाना अच्छा लगता है।
गोल नाभि - जिन महिलाओं की नाभि गोल होती है वह गुणवान होती है। आमतौर पर इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और यह बुद्घिमान भी होती हैं। इनके हृदय में दया की भावना रहती है और दयालु होती है। इसलिए यह जहां भी और जिस परिवार में होती है सम्मान पाती है। जिनकी पत्नी ऐसी होती है उनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय रहता है।
गहरी नाभि - जिन महिलाओं की नाभि गहरी होती है उन्हें हर खूबसूरत चीज से प्यार होता है। अगर स्वभाव की बात करें तो ये काफी रोमांटिक और मिलनसार होते हैं इनका भाग्य काफी बुलंद होता है। जिसके कारण लक्ष्मी की कृपा इनपर हमेशा बनी रहती है इतना ही नहीं इन्हें खूबसूरत जीवन साथी के साथ-साथ पैसे वाला ससुराल भी मिलता है।
केंद्र से हटी हुई नाभि - जिन महिलाओं की नाभि केंद्र से थोड़ी हटी हुई है, तो वह महिला बहुत बातूनी होती है। खेल के क्षेत्र में बहुत ऊंचाई तक पहुंचती है और साथ ही काफी मूडी होती हैं।
समतल नाभि - जिन महिलाओं की नाभि समतल होती है वो काफी चालू स्वाभाव की होती हैं। ये इतनी चिड़चिड़ी होती हैं कि ये कैसी भी बात का गलत मतलब निकल कर सामने वाले से बदला ले लेती हैं। इसीलिए इनका लोगों से व्यवहार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाता।
0 Comments