
प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार आ रहे हैं। सोमवार देर रात को हमीरपुर में 20 नए मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार इन मामलों के साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या 187 हो गए हैं। इन केस में 9 लोग ऐसे हैं, जो पूर्व में आए प्राथमिक संपर्क के लोग हैं। इनमें से 7 लोगों को होम क्वारंटाइन किया था, जबकि दो लोग संस्थागत क्वारंटाइन थे। इनमें एक 5 व 10 साल की बच्ची व एक 55 वर्षीय महिला और एक 30 वर्षीय महिला एक ही परिवार से हैं और ये सभी ग्राम झरारडी के रहने वाले हैं। इनके अलावा वार्ड 4 का 48 पुरूष, 40 पुरूष और एक 30 महिला भी शामिल है। 22 और 23 साल का के दो कामगार है, ये दोनों संस्थागत क्वारंटाइन किए गए थे। इनके अलावा 29 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 44 वर्षीय सैनिक, 57 वर्षीय महिला व 7 वर्षीय बच्ची, 47 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक और एक अन्य युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
0 Comments